फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर में दीप्ति व सीनियर वर्ग में साक्षी बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाली भाषा में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी नौनिहालों ने गढ़वाली भाषा, संस्कृति, सभ्यता, युवाओं की सहभागिता, स्वच्छता व वीर सपूतों के योगदान के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी। इसमें जूनियर में दीप्ति व सीनियर वर्ग में साक्षी विजेता बनी।
विज्ञापन

रामलीला मंचन सभागार में गढ़ज्योति सांस्कृतिक कला मंच की ओर से आयोजित गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्वती ध्यानी ने किया। उन्होंने कहा कि नौनिहालों में मातृभाषा को लेकर जो उत्साह नजर आ रहा है, वह लोकभाषा के सुनहरे भविष्य की तस्वीर है। ध्यानी ने प्रतिभागियों को गढ़वाली भाषा, संस्कृति, सभ्यता व संस्कारों की जानकारी दी। जूनियर वर्ग में 12 प्रतिभागियों में से अधिकतर ने ‘उत्तराखंडै की संस्कृति व सभ्यता’ विषय पर बेहतर रूप में अपनी बात रखी। प्रतिभागियों ने ‘उत्तराखंड मा भ्रष्टाचार व उत्तराखंड मा दैवीय आपदा’ विषय पर भी खुलकर बात रखी। सीनियर वर्ग में 13 प्रतिभागियों में से ज्यादातर ने ‘कख च पौड़ी बाठौं कू विकास’ विषय के विभिन्न पहलुओं को अपनी बात का केंद्रबिंदु रखा। ‘उत्तराखंड मा वीर सपूतों कू योगदान’ विषय पर भी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी बात रखी। जूनियर वर्ग में बीआर माडर्न स्कूल की दीप्ति नेगी प्रथम, राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली के अरुण पंत द्वितीय व एसजीआरआर पौड़ी के पारितोष नैथानी तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में एसजीआरआर पौड़ी की साक्षी नौटियाल प्रथम, राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली की कुमकुम पंत द्वितीय व जीजीआईसी पौड़ी की साक्षी तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य विमल नेगी व शिक्षक वीरेंद्र खंकरियाल प्रतियोगिता में निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन विपुल चंदोला ने किया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, गौरव सिंह, सुदर्शन नेगी, अंकित, नरेंद्र, निखिल, विजेंद्र राणा, राहुल, प्रियंका, कंचन, दीपशिखा, मुस्कान व सरस्वती रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें