फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गंगा उत्सव में गंगा व सहायक नदियों के घाटों पर होगा दीपोत्सव

Fri, 31 Oct 2025 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला गंगा समिति की बैठक में सीडीओ ने गंगा की स्वच्छता, संरक्षण, जन-जागरुकता व अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की। बताया कि चार नवंबर को गंगा उत्सव सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से सार्थक रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान गंगा व सहायक नदियों के घाटों पर दीपोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत ने सभी निकायों कूड़ा वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने व कचरा संग्रहण कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रहे बाजारों व कस्बों में सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने जिला पंचायत को ब्लॉक स्तर पर कॉम्पेक्टरों संचालन के लिए पर्याप्त मानव संसाधन, तकनीकी सहायता व उपकरणों की उपलब्धता मुहैया करवाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने स्वच्छता और गंगा संरक्षण से जुड़े प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं व स्वयंसेवी संगठनों को शामिल करने को कहा।
बताया कि प्रस्तावित गंगा उत्सव को लेकर शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर डीडीओ मनविंदर कौर, सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला, पीएम स्वजल दीपक रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें