फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राष्ट्र माता घोषित की जाए गोमाता, सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Apr 2026 10:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र माता घोषित की जाए गोमाता, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

लैंसडौन। गो सम्मान आह्वान अभियान के बैनर तले गो भक्तों ने गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने, गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शालिनी मौर्य को सौंपा। वहीं, धर्मशाला में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश में गो हत्या को रोके बिना हिंदू सनातन राष्ट्र की कल्पना करना बेमानी है। देश में गो संरक्षण की जिम्मेदारी सभी बड़े मठ-मंदिरों को सौंपी जानी चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार गोशालाओं को अच्छा अनुदान दे रही है। इसका लाभ लेने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से गोवंश को लावारिस नहीं छोड़ने की अपील की। अभियान के संयोजक अशोक सिंह, भास्कर ढोंडियाल, विक्रांत खंतवाल, प्रगति असवाल ने विचार रखे। नरेश खंतवाल, विज्जी, अमित सिंह, मनीष जखवाल, सुमन बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें