फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भूकटाव से बचाव के लिए नई योजना तैयार करेगा विभाग

Mon, 27 Apr 2026 10:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। विकासखंड दुगड्डा के राजस्व ग्राम ऐता में खोह नदी से करीब दो दशकों से कृषि जोत में भूकटाव हो रहा है। इस भूकटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से अब नए सिरे से योजना तैयार की जाएगी। खोह नदी के तटीय क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिमलचौड़ का ऐता गांव स्थित है। खोह नदी का जलस्तर बढ़ने से विगत दो दशकों से गांव की कृषि जोत में भूकटाव जारी है। सिंचाई के लिए निर्मित हाईड्रम योजना के आगे के हिस्से में खोह नदी के तीव्र प्रवाह से ग्रामीणों की करीब दस नाली से अधिक कृषि भूमि नदी में समा गई है। भूकटाव का यह सिलसिला प्रतिवर्ष बरसात में हो रहा है। इसे रोकने के लिए अब विभाग नए सिरे से तैयारी कर रहा है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ कुलदीप पाल ने बताया कि गांव में खोह नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने के नए सिरे से योजना तैयार की जा रही है। उसे बजट स्वीकृति के लिए राज्य सेक्टर में भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होने के बाद भूकटाव रोकने के लिए निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें