फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निकाय चुनाव ड्यूटी पर तैनात निजी वाहन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय में रविवार रात एक निजी वाहन चालक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि वाहन चालक की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डाॅक्टरों के मुताबिक चालक की मौत हृदयगति रुकने के कारण हुई।
विज्ञापन

एसएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि पौड़ी ब्लॉक के केवर्स गांव निवासी नंदू उर्फ प्रदीप (32) अपना निजी व्यवसायिक वाहन चलाता था। निकाय चुनाव में उसकी ड्यूटी लाइजनिंग अफसर के साथ लगाई गई थी। बताया कि वह बीते रविवार शाम को ड्यूटी से लौटा था। बताया कि युवक ने अपना वाहन सर्किट हाउस के समीप ही पार्क हुआ था। एसएसआई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी। बताया कि पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें