डेरियाखाल से कोटद्वार आते समय एक व्यक्ति ने बस में दम तोड़ दिया। ग्रामीण राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सीला पट्टी के ग्राम कोठियाल डांडां निवासी राजेंद्र सिंह (58) पुत्र स्व. लूड़ा सिंह बिलांसू में आपनी चाय की दुकान खोल रहा था।
तभी उसके शरीर में तेज दर्द के साथ कंपन शुरू हो गई।
हालत खराब होते ग्रामीण उसे बस में बैठाकर कोटद्वार अस्पताल ला रहे थे। कि रास्ते में उसने हाथ पांच छोड़ दिए।
अस्पताल पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया।