फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी से गढ़वाल विवि को मिले 17 करोड़

Thu, 26 Feb 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 गढ़वाल विवि में सामान्य विकास कार्यों के लिए विवि अनुदान आयोग ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए करीब 17 करोड़ की धनराशि आंवटित की है।
विज्ञापन


 विवि प्रशासन ने बजट वितरण कमेटी गठित कर विकास कार्यों की योजना तैयार की है। कमेटी के संयोजक प्रो. ओपी सती को बनाया गया है।

विवि अनुदान आयोग से 12वीं योजना के तहत मिले 17 करोड़ से विवि में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

 इसके लिए कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल की अध्यक्षता में बजट वितरण कमेटी गठित की गई है। कमेटी की बैठक में विवि के विभिन्न परिसरों में भवन निर्माण के लिए 7 करोड़, पुस्तकालयों में किताबों के लिए 4 करोड़ 92 लाख, उपकरणों केे लिए 2 करोड़, परिसर विकास के लिए 3 करोड़, विवि के तीनों परिसरों में वाई-फाई व ई-शासन के लिए 9 करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया गया है। विवि के अधिशासी अभियंता वीएन बहुगुणा भी कमेटी में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें