फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एचएनबी गढ़वाल विवि में ग्रुप बी के पदों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Sat, 19 Sep 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में ग्रुप बी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई थी। अब अभ्यर्थी 23 सितंबर शाम छह बजे तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने कहा कि विस्तारित अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन की अंतिम तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। बता दें कि विवि द्वारा निजी सचिव, व्यक्तिगत सहायक, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, सहायक अभियंता सिविल, कनिष्ठ अभियंता सिविल, विद्युत, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, उद्यान विशेषज्ञ सहित अन्य 27 पदों के लिए 17 अगस्त से 16 सितंबर तक आवेदन की तिथि रखी गई थी, जिसे अब विस्तारित कर 23 सितंबर तक कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें