फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी दून के नाम रहा उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
ौड़ी कंडोलिया मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के अंतर महाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के पहले सत्र में बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दूसरे सत्र में बालक वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित अंतर महाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौड़ी फुटबाल के रोमांच का गवाह रहा है। मुख्यालय में राज्य व राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रही हैं। बेनाम ने कहा कि खेल हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पीजी कालेज कोटद्वार व डीएवी देहरादून की टीमों के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में डीएवी दून की टीम ने कोटद्वार की टीम को 2-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला बीजीआर परिसर पौड़ी व बिडला परिसर श्रीनगर के बीच खेला गया। जिसमें पौड़ी ने श्रीनगर की टीम को 4-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। तीसरा मुकाबला डीएवी दून व बीजीआर परिसर पौड़ी के बीच 1-1 से बराबर रहा। चौथे मुकाबले में बिडला परिसर श्रीनगर ने पीजी कालेज कोटद्वार की टीम को 1-0 से हराया। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी, क्रीड़ा सचिव डा. राजेश डंगवाल, प्रो. एमसी पुरोहित, प्रो. एके डोबरियाल, प्रो. राकेश काला, डा. कौशल, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, महावीर धनाई, गणेश, रमेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें