उत्तराखंड राज्य के 16 वें स्थापना दिवस को शहर के बीआर माडर्न स्कूल, श्री गुरुरामराय स्कूल ने यादगार बनाने का निर्णय लिया है। अमर उजाला की पहल पर इन विद्यालयों में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शहर के बीआर माडर्न स्कूल के प्रबंधक दामोदर ममर्गाइं ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल में एक नवंबर को छात्र-छात्राओं की ओर से बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चार नवंबर को विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। श्री गुरुरामराय स्कूल के प्रधानाचार्य आरपी ढंौढियाल ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सात नवंबर को विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।