फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबौ में चार वर्षीय नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड पाबौ के एक गांव में चार वर्षीय नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी पाबौ आनंद मेहरा ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

पाबौ चौकी प्रभारी आनंद मेहरा के मुताबिक आठ मई को विकासखंड के एक गांव में नाबालिग के पिता पड़ोस के गांव में शादी में गए हुए थे और पीड़िता की मां अपने छोटे बीमार बेटे को पाबौ अस्पताल लेकर आई हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया, जहां आरोपी ने नाबालिग से दुराचार किया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग के परिजनों के घर लौटने पर उसने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें