फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर के जौनपुर निवासी एक व्यक्ति ने पदमपुर मोटाढांक में एक जमीन की खरीद फरोख्त के मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है जिस जमीन का सौदा किया गया, वह अनुसूचित जनजाति के लोगों की है, जिस पर पूर्व में भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

जौनपुर निवासी आशीष जदली पुत्र जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने पदमपुर मोटाढांक की एक जमीन का सौदा अपनी परिचित कोटद्वार निवासी अनीता शर्मा के साथ किया। इस जमीन के बयाने के रूप में साढ़े आठ लाख रुपये दिए गए। रजिस्ट्री के लिए निर्धारित समय बीत जाने के बाद जब महिला से बात की गई तो वह टालमटोल करती रही। पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई। इस बीच उन्होंने कोटद्वार कोतवाली में तहरीर भी दी, लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ। इसके बाद वह इस मामले को एसएसपी पौड़ी के संज्ञान में लाए और उन्हें लिखित शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर इस मामले की सीओ कोटद्वार ने जांच की और कोटद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अनीता शर्मा के साथ ही शिवप्रसाद डबराल, संदीप बेबनी और सौरभ के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें