पौड़ी (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने दुुराचार के आरोपी जीजा व अपनी नाबालिग बहन की शादी देवर से करवाने के आरोप में दंपति को चडीगढ़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में खांड्यूसैंण जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
पौड़ी तहसील के अंतर्गत 19 जुलाई को एक नाबालिग ने पुलिस को यौन शोषण की तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसकी दीदी ने उसकी जबरन देवर से शादी करवाई और उसके जीजा ने भी उसका शारीरिक शोषण किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने देवर को अगले दिन गिरफ्तार किया, लेकिन जीजा व उसकी बहन फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि चंडीगढ़ में दबिश देकर आरोपी जीजा व पीड़िता की बहन को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में खांड्यूसैंण जेल भेज दिया है। एसएसपी जगत राम जोशी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।