थलीसैंण। भाभी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे सीजीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक मुख्यालय थलीसैंण के नजदीकी गांव कैंयूर में शनिवार सुबह मनवर सिंह पुत्र इंद्र सिंह ने अपनी भाभी के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके हाथ पर चोटें आईं। मनवर के बड़े भाई ख्यात सिंह ने थाना थलीसैंण में तहरीर दी। पुलिस ने भादंसं की धारा 151 में मुकदमा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई वैभव कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को आरोपी को सीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा।