पौड़ी। जिला मुख्यालय के पित्र मोहल्ले से एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के परिजनों ने पौड़ी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पित्र मोहल्ले की 17 वर्षीय हिमानी पॉलीटेक्निक की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक छात्रा मंगलवार को सुबह घर से निकली लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिचितों से संपर्क किया, लेकिन छात्रा का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने पौड़ी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई।