फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: घर-घर जाकर टीबी के प्रति करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाबौ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी गई। वरिष्ठ क्षय रोग उपचार निरीक्षक आशीष रावत ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय अभियान देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि गांव-गांव जाकर घर-घर स्क्रीनिंग और सैंपलिंग करें।
विज्ञापन

इसके अलावा, उन्हें टीबी (क्षय रोग) से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अभियान का उद्देश्य गांवों में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इस बीमारी का समय पर निदान और उपचार सुनिश्चित करना है। इस दौरान दौरान टीबी की रोकथाम, इसके लक्षण, उपचार और सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की गई। ताकि इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए सामूहिक प्रयास किया जा सके। इस दौरान अनिता रावत, अरुण पोखरियाल, मेनका, शरद थपलियाल और महेंद्र पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें