फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में मिली कई खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कोविड निगरानी समिति ने जिला चिकित्सालय पौड़ी और बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। समिति को जिला अस्पताल में कई खामियां मिलीं। अस्पताल में कोविड कार्य मानकों के तहत नहीं मिले। अस्पताल में एक संक्रमित भर्ती था जबकि रजिस्ट्रर में पांच लोगों को भर्ती करना दिखाया गया था। समिति ने खामियों में जल्द सुधार नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम को जिला अस्पताल में सफाई व कोविड संबंधी अभिलेखों में अनियमितता मिलीं। अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल ने बताया कि अस्पताल के अभिलेखोें में शुक्रवार को पांच कोविड संक्रमितों के आने की बात लिखी गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन एक ही व्यक्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी दे पाया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार अस्पताल में आने वाले व्यक्ति के लिए सैनिटाइज की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन जब टीम निरीक्षण के लिए पहुंची, तो अस्पताल में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद टीम ने बस अड्डे का निरीक्षण किया और परिवहन विभाग व पुलिस को बसों के सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के निर्देश दिए। निरीक्षण टीम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इंदु शर्मा और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष जदली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें