फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर राजस्व पुलिस क्षेत्र में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला रेगुलर पुलिस के पास आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। विशेष न्यायाधीश पोक्सो की अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक गांव में जून 2020 को एक नाबालिग के साथ उसके ही चचेरे भाई ने गांव के समीप जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को मामले की जानकारी तब मिली, जब नाबालिग की तबियत खराब होने पर उसे चिकित्सालय लाया गया। जहां डाक्टरों ने नाबालिग के तीन माह के गर्भपात होने की जानकारी दी। इसके बाद नाबालिग ने परिजनों को दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने क्षेत्र की राजस्व चौकी में तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने मामले में विगत 21 सितंबर को नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। 30 सितंबर को मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ।
कोतवाल राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया पीड़िता के भाई की शिकायत पर राजस्व पुलिस में पोक्सो के तहत 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी ने 24 जून को गांव के समीप ही जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा होने के साथ ही नाबालिग पीड़िता का चचेरा भाई भी बताया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश पोक्सो की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें