फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढील के पहले दिन श्रीनगर के बाजारों में नियम तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कोरोना संकट के बीच बकरीद से पहले दो दिन की ढील से श्रीनगर के बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। कुछ जगहों पर तो लोग सामाजिक दूरी का पालन करते और मास्क लगाए दिखे लेकिन अधिकतर बाजारों में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यह दो दिन की ढील एक खतरे का संदेश लेकर आई है और आने वाले दिन बहुत चुनौती भरे रहेंगे।
विज्ञापन

श्रीनगर प्रशासन ने बुधवार और वीरवार को जरूरत के सामान की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। बुधवार सुबह से बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली।
डॉक्टर एसोसिएशन कश्मीर (डाक) के अध्यक्ष डॉ. निसारुल हसन ने बताया कि मैंने पहले भी बोला है अगर लोग नहीं मानते तो प्रशासन को सख्त पाबंदियां लगानी चाहिएं। जब कोविड के मामले कम थे तब सख्त लॉकडाउन लागू किया गया और जब बढ़ गए तो जून में अनलॉक किया। श्रीनगर में बाग भी खोल दिए। डॉ. निसार ने कहा कि अब कोविड के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है और मौतें भी हो रही हैं। ऐसे में सरकार को अगर जिंदगियां बचानी हैं तो सख्त लॉकडाउन लागू करना चाहिए। दोन दिन की ढील एक बड़ी आपदा का रूप धारण कर सकती है। इसका आने वाले समय में बहुत बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें