फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की बेस अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में कोविड इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि शनिवार अपराह्न 3.55 बजे कीर्तिनगर तहसील के चौरास क्षेत्र से 62 वर्षीय व्यक्ति को फ्लू ओपीडी में लाया गया। उक्त व्यक्ति की हालत बहुत खराब थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसका रेपिड टेस्ट कराया गया जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इसी बीच इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों ने उसकी स्थिति स्थिर करने की कोशिश की, लेकिन शाम 4.20 बजे उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें