टिहरी के विकास खंड देवप्रयाग और कीर्तिनगर में आम आदमी पार्टी का हर गांव कोरोना मुक्त अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत आप के बूथ प्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों की सेहत की जांच की।
पहले दिन आप नेता गबर सिंह बंगारी के माध्यम से हिंडोलाखाल क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच किटों का वितरण किया गया। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को एक थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर और बुखार संबंधित दवाई किट उपलब्ध करवाई गई। बुधवार को टीम ने हिंडोलाखाल, उनाना, भल्लेगांव, सिरनी गांव, कीर्तिनगर, मलेथा, चोपडिया, नैथाना, मंगसू व धारी में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग के संगठन मंत्री धर्म सिंह चौहान और गणेश भट्ट ने बताया कि प्रथम चरण में 15 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें देवप्रयाग और कीर्तिनगर में ग्रामीणों की सेहत जांचेंगी।