फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एकीकृत पेंशन स्कीम की प्रतियां जलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ/ थलीसैंण। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जनपद में यूपीएस (एकीकृत पेंशन स्कीम) की प्रतियां जलाईं। उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र ही पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाली आंदोलन के आह्वान पर मंगलवार को जिले के एकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, रिखणीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर, थलीसैंण आदि ब्लाॅकों के विभिन्न प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के साथ ही वन, लोनिवि, सिंचाई आदि विभाग के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा लागू की जाने वाली एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के विरोध कर उसकी प्रतियां जलाईं।
एनपीएस बहाली आंदोलन के जिला अध्यक्ष अनूप जदली ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को नई पेंशन योजना को परिवर्तित कर उसके दूसरे रूप में यूपीएस का लॉलीपाप थमा रही है, जो कि कर्मचारी हितों के खिलाफ है। चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं होने तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संयोजक डाॅ. महावीर बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी कैलाश थपलियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें