फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण आत्मनिर्भरता का आधार : ऋतु भूषण खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में मंगलवार को श्रीनगर के आवास विकास मैदान में जनपद स्तरीय नौ दिवसीय सहकारिता मेल शुरू हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि सहकारिता आंदोलन ग्रामीण आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा।
विज्ञापन


उन्होंने मेले में लगे विभागीय स्टॉल्स का निरीक्षण किया। कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और ग्रामीण विकास की आत्मा है। आज जब महिलाएं स्वयंसहायता समूहों के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं तो यह केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की उन्नति का संकेत है। ऐसे मेलों के माध्यम से उनके उत्पादों को सही मूल्य और बाजार मिलता है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनती हैं और समाज की धुरी बनकर नई पीढ़ी को आत्मनिर्भरता की राह दिखाती हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास की रीढ़ है। राज्य सरकार सहकारिता को केवल योजना तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि इसे रोजगार, उद्यमिता और ग्रामीण समृद्धि का व्यापक आंदोलन बना रही है। सहकारिता से ग्रामीण युवाओं के लिए नए रोजगार और महिला समूहों के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। अब तक सहकारिता से 30 लाख लोग जुड़ चुके हैं और अब यह लक्ष्य 50 लाख तक पहुंचाने का है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ने पशुपालन के क्षेत्र में कार्य करने वाले तीन समूहों धारी देवी स्वयं सहायता समूह पोखरी, सुखरो देवी स्वयं सहायता समूह सुखरो और निर्मल स्वयं सहायता समूह पदमपुर सुखरो को 5-5 लाख रुपये के चेक वितरित किए। इसके अलावा पशुपालन व मुर्गीपालन का कार्य करने वाले अन्य लाभार्थियों अनूप सिंह, अर्जुन सिंह, मानवेन्द्र सिंह और जयपाल सिंह को 1.50-1.50 लाख जबकि प्रेमलाल, राजेंद्र सिंह और सुशीला देवी को 1.60 लाख के चेक वितरित किए।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त ने कहा कि सहकारिता मेले जैसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को पहचान और स्थायी बाजार उपलब्ध कराते हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, संपत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, मातबर सिंह रावत, जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा, निदेशक इफको उमेश त्रिपाठी व महावीर प्रसाद कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें