फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह : पंजीकरण से छूटे गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों के लिए खुलेगा पंजीकरण पोर्टल

Thu, 27 Nov 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने समारोह तिथि निर्धारित होने से पहले लिया पोर्टल खोलने का निर्णय
विज्ञापन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में उपाधि लेने के लिए पंजीकरण से छूटे गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों व जिन पीएचडी छात्रों की मौखिकी परीक्षा दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित होने से पहले हो जाएगी उनके लिए पंजीकरण पोर्टल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में विवि के कुलपति की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक भी हुई। बैठक में छात्र हित को देखते हुए पंजीकरण पोर्टल खोले जाने पर सहमति बनी।
गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह दिसंबर अंतिम सप्ताह के आसपास होना प्रस्तावित है। इसके लिए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से समय (तिथि) दिए जाने का विवि को इंतजार है। विवि की ओर से दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। गत 18 नवंबर को समारोह में उपाधि लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। उक्त तिथि तक 453 पीजी, 119 पीएचडी, 105 गोल्ड मेडलिस्ट में से कुल 63 छात्रों ने पंजीकरण करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में उपाधि लेने वालों की संख्या 572 तक पहुंच गई है। गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों की संख्या के सापेक्ष पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या कम होने के कारण विवि की ओर से इन छात्रों के लिए पंजीकरण पोर्टल खोले जाने का विचार किया जा रहा था। इसी दौरान छात्र नेताओं की ओर से दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित होने से पूर्व जिन पीएचडी छात्रों की मौखिकी परीक्षा हो उनको भी दीक्षांत समारोह में डिग्री दिए जाने की मांग को देखते हुए विवि प्रशासन ने गोल्ड मेडलिस्ट व ऐसे पीएचडी छात्रों के लिए पंजीकरण पोर्टल खोले जाने का निर्णय लिया है। बैठक में विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, प्रो. हरभजन सिंह चौहान, प्रो. वाईपी रैवानी, प्रो. ओपी गुसांई, प्रो. एमएस पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें