फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उम्मीदों के विपरीत पाबौ में नहीं हो पा रहा कूड़े का रिसाइक्लिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लॉक में 2021 में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया रिसाइक्लिंग केंद्र धरातल पर विफल होता नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से पहाड़ी क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण और पुन: उपयोग के लिए शुरू की गई यह योजना अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


चार वर्षों में केंद्र तक महज आठ किलो प्लास्टिक, 156 किलो कांच और केवल 500 ग्राम लोहा ही पहुंच पाया है। इस स्थिति से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र को कूड़ा पहुंचाने की व्यवस्था कारगर नहीं हो पा रही है।

पाबौ गांव के प्रशासक हरेंद्र सिंह कोहली ने बताया कि यह केंद्र पाबौ गांव के निकट स्थापित किया गया था, लेकिन इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो सका। खंड विकास अधिकारी पाबौ धूम सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लोग कूड़े को अलग-अलग करने की बजाय सभी प्रकार के कचरे को एक साथ फेंक रहे हैं। जिससे रिसाइक्लिंग प्रक्रिया में बाधा पैदा हो रही है।
विज्ञापन




उन्होंने यह भी कहा कि अब लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि वे सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करें और प्लास्टिक, कांच व धातु जैसे कचरे को निर्धारित डिब्बों में डालें, जिससे उन्हें रिसाइक्लिंग कर अन्य कार्यों में लाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें