हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति ने वार्षिक अनुरक्षण, जिला योजना के तहत हुए कार्यों का भुगतान की मांग की है। समिति ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन कहा कि कार्यों के एवज में भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संतन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उपेंद्र भट्ट, सचिव प्रदीप असवाल ने कहा कि समिति से जुड़े कई ठेकेदारों द्वारा पूर्व में किए गए कई कार्यों का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने जल्द कार्यों का भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।