फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन हुए बिना मजदूरों को सीधे काम पर लगा रहे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ठेकेदार और भवन स्वामी बाहर से आए मजदूरों को क्वारंटीन हुए बिना ही सीधे काम पर लगा रहे है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बीआरटी (ब्लॉक रिस्पांस टीम)/सीआरटी(सिटी रिस्पांस टीम) के नोडल अधिकारियों और सहायक नोडल अधिकारियों को इसकी सूचना एसडीएम और थानाध्यक्ष को देने के साथ ही माइग्रेंट मोबाइल एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से धीरे-धीरे मजदूरों का लौटना शुरू हो गया है। ऐसे में अधिकतर मजदूरों से ठेकेदार क्वारंटीन के नियमों को तोड़कर काम करवा रहे हैं। यह मजदूर सार्वजनिक स्थानों में भी आ रहे हैं। हाल में क्वारंटीन किए गए कुछ प्रवासी कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कुछ प्रवासी क्षेत्र में घूमते दिखे। इसे देखते हुए जिलाधिकारी पौड़ी धीराज गर्ब्याल ने नोडल और सहायक नोडल अधिकारी इसकी सूचना अधिकारियों को देने के साथ ही सॉफ्टवेयर में भी अपलोड करने के निर्देश दिए। यदि कोई नियमों का पालन नहीं करता है या घूमता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें