फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग में संविदा श्रमिकों ने जल संस्थान कार्यालय के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। जल संस्थान में कार्यरत संविदा श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, ईपीएफ कटौती और रविवार के अवकाश का अतिरिक्त वेतन न मिलने के विरोध में जल संस्थान कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से पिछली बैठकों में दिए गए आश्वासनों पर अभी तक अमल नही किया जा रहा है।बृहस्पतिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर, मंडल अध्यक्ष चंदमोहन खत्री, रुपेश नेगी और आशीष द्विवेदी के नेतृत्व में श्रमिकों ने जल संस्थान कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे 16 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इसके बाद जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेशपाल के साथ उनकी चार घंटे की वार्ता हुई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें लिखित आश्वासन दिया कि श्रम आयोग की ओर से संशोधित न्यूनतम मजदूरी दरों के अनुसार अप्रैल से सितंबर 2024 तक का बकाया वेतन का भुगतान 15 अप्रैल 2025 तक कर दिया जाएगा। साथ ही ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे। श्रमिकों ने कहा कि यदि इन आश्वासनों का पालन नहीं हुआ, तो वे फिर से आंदोलन पर उतरेंगे। इस मौके पर रघुवीर सजवाण, प्रवीण डोभाल, सुरेंद्र अग्रवाल और शकुंतला बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें