फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारी का लाइसेंस निरस्त, फिर भी सौंप दिया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप के जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल ने पीएमजीएसवाई की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोक सेवक मानते हुए सरकार ने ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल का ठेकेदारी लाइसेंस निरस्त कर दिया, लेकिन पीएमजीएसवाई ने लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद उनकी कंपनी को सड़क निर्माण कार्य सौंप दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कल्जीखाल ब्लाक प्रमुख मैसर्स केबीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी की निदेशक हैं। उनके प्रमुख बनने के बाद वे पंचायतीराज अधिनियम के तहत लोक सेवक मानी गई हैं। प्रदेश के लोनिवि ने उनकी कंपनी में ठकेदारी के ए श्रेणी का पंजीकरण 24 अगस्त 2020 को निरस्त कर दिया, लेकिन पीएमजीएसवाई ने 2 सितंबर 2020 को केबीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी को बूंगा-साकनीखेत सड़क निर्माण का काम सौंप दिया, जो नियमों का उल्लंघन है। जबकि विभाग को लिखित में प्रमुख के ठेकेदारी का लाइसेंस निरस्त होने की सूचना समय पर दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज विभाग के प्रभारी सचिव 19 अगस्त को ही मामले में कार्रवाई के निर्देश दे चुके थे। जिलाध्यक्ष असवाल ने कहा कि पीएमजीएसवाई निर्माण कार्यों में हीलाहवाली बरत रहा है। प्रधानमंत्री से विभाग की कार्यशैली की शिकायत की जाएगी। वहीं पीएमजीएसवाई सतपुली के अधिशासी अभियंता जीएस खाती का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें