फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग ब्लॉक में अगले माह शुरू होगा इंडोर स्टेडियम का निर्माण

Sun, 23 Nov 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड देवप्रयाग में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य अगले माह से शुरू हो जाएगा। परियोजना पर 9 करोड़ 4 लाख 88 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अब तक इंडोर स्टेडियम की सुविधा नही होने के कारण खिलाड़ियों, विद्यालयों और आयोजकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जल्द ही देवप्रयाग ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू होगा। करोड़ों की लागत से बन रहा स्टेडियम इंडोर गेम्स के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम (खेल) के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्तमान में दस्तावेजों की जांच चल रही है। निगम की योजना के अनुसार दिसंबर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि निर्माण प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आई तो एक वर्ष के भीतर स्टेडियम पूर्ण रूप से बनकर तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें