फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ पौड़ी में कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश के युवाओं को रोजगार दें, नहीं तो पद छोड़ दें।
विज्ञापन

शनिवार को पौड़ी में कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के चलते बड़ी संख्या में युवा आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। वहीं कोट ब्लॉक में भी कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष गांधी सिंह नेगी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हो गई है। युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। लेकिन सरकार इस ओर कोई कदम नहीं उठा रही है। धरने में नगराध्यक्ष विनोद बिष्ट, अनूप कंडारी, युद्धवीर सिंह रावत, मुकेश बिष्ट, आशीष नेगी, गौरव सागर, आस्कर रावत, सचिन रावत, शिवम भंडारी, भाष्कर बहुगुणा, केदार सिंह गुंसाई, नवलकिशोर, तामेश्वर आर्य, भागचंद्र आर्य, कैलाश बिष्ट, बलवीर राणा, देवेंद्र सिंह रावत, ललित सिंह, किशोर सिंह, जगदीश लाल, मदन लाल, सरिता नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें