फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया बेरोजगारी दिवस, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर नारेबाजी करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर रोजगार देने में विफल साबित होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष पौड़ी विनोद बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर व सेवादल नगर अध्यक्ष युद्घवीर सिंह रावत ने कहा कि देश के इतिहास में आज 45 सालों में बेरोजगारी के स्तर पर भारत शीर्ष पर है। जबकि प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने डिग्रियों की प्रतियां भी जलाई। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम पर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस पर युवाओं ने बड़ी तादाद में कड़ी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के मिसकॉल नंबर पर भी बड़ी संख्या में युवाओं ने मिसकॉल दी है। प्रदर्शन करने वालों में जिला सचिव अजय राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत, कोसाध्यक्ष सचिन रावत, शुभम रावत, प्रतीक बिष्ट, नवीन नेगी, जितेंद्र कुमार, गौरव, सुमित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें