फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कीर्तिनगर में कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला दहन किया

Fri, 21 Nov 2025 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग की ओर से कीर्तिनगर तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि राजधानी में उपनल कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांग के लिए कई दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी मांगों को न मानते हुए पूरे प्रदेश में छह महीने के लिए एस्मा कानून लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

असवाल ने कहा कि हाईकोर्ट ने निर्णय दिया है कि सरकार शीघ्र उपनल कर्मचारियों को नियमितीकरण करे और उन्हें समान कार्य समान वेतन दे, लेकिन भाजपा सरकार हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए प्रदेश में एस्मा कानून लगा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल आर्य एवं मंगत राम मटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी निर्णय ले रही है, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान राम लाल नौटियाल, मीनाक्षी पोखरियाल, गम्मा सिंह, भीम सिंह नेगी, उत्तम कंडियाल, राजेंद्र रावत, हर्षमणी कृथ्वाण, वीरेंद्र राणा, उदय रावत, आशुतोष रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें