फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Fri, 07 Jul 2023 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई न होने, बढ़ती महंगाई पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों पर जल्द कार्रवाई न होने, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोलापार्क में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि अंकिता के पिता मुख्यमंत्री से सरकारी वकील को बदलने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग अनसुनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आदिवासियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। कहा कि भाजपा के राज में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आम लोगों का जीना दूभर हो चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने की मांग भी की। पुतला फूंकने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सिंह नेगी, मोहन गायत्री, संजय कुमार फौजी, भगत डागर, अमित धनाई, विनोद मैठाणी, राजेंद्र रावत, समीम अहमद और रजनी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें