फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 06 Feb 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में डीएम कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार  के ​खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवा
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय में मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों से लगातार पलायन हो रहा है। मनरेगा जैसी योजना ग्रामीण युवाओं की आय का अहम साधन थी, लेकिन राजनीतिक द्वेषभाव के कारण इसे हटाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गांधी शब्द को ही मिटाना चाहती है, जिसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों और रोजगार पर पड़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में सुंदरलाल मुयाल, अनूप सिंह, विनोद दनोसी, तामेश्वर आर्य, अरूणा कुमार, भाष्कर बहुगुणा, भरत सिंह, कमला नेगी, वीरप्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें