पौड़ी। जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा-दो के छात्र अर्हत बमराड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अर्हत ने भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शॉर्ट्स/रील्स श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता जनवरी 2026 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) के सुरक्षित उपयोग विषय पर आयोजित की गई थी जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, जिम्मेदार और सजग व्यवहार के प्रति जागरूक करना था। छात्र के पिता डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि अर्हत ने डिजिटल सुरक्षा का संदेश बेहद सरल और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। अर्हत की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।