फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 May 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में जिला​धिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस  कार्यकर्ता।-संवाद।
विज्ञापन
- नीट प्रश्नपत्र लीक होने पर भी भड़के, ठोक कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

पौड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। इस दौरान जंगली जानवरों की दहशत और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को भी उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता बुरी तरह परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में गुलदार और भालू के हमलों से कई लोगों की जान जा चुकी है। नेगी ने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है व लाखों युवाओं का भविष्य अधर में है। मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सागर, सुंदर लाल मुयाल, श्रीकांत, राजेश भंडारी, अमन नयाल ,प्रतीक बिष्ट, कमला नेगी, भरत रावत, यशोदा नेगी, तामेश्वर आर्य, अनिल कुमार, अनूप सिंह आदि शामिल रहे।

राजेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें