फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पैदल कोर्ट पहुंचे न्यायिक अफसर, नो व्हीकल डे मनाया

Mon, 18 May 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकारी व कर्मचारियों से पैदल चलने की अपील की
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय में न्यायिक सेवा के अफसरों ने ईंधन बचाने और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अधिकारियों व कर्मचारी नो व्हीकल डे मनाते हुए पैदल ही कोर्ट पहुंचे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद ए वाहिद, सिविल जज (सी.डि) नाजिश कलीम, सिविल जज (सी.डी) अमित भट्ट, न्यायिक मजिस्ट्रेट अकमल अली व रिजवान अंसारी आदि अधिकारी व कर्मचारियों ने लोगों को अधिक पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन की बचत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। छोटे-छोटे प्रयास, कम दूरी के लिए पैदल चलना व सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना आदि पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराड़ा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता गजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें