फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवप्रयाग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच का कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में ब्लॉक हिंडोलाखाल में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने जन आक्रोश रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने हिंडोलाखाल बाजार और आसपास के क्षेत्रों में रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई जनसभा में पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि भाजपा इस तरह की घटिया सोच रखकर चुनाव जीतना चाहती है लेकिन उसके यह मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान सीधे तौर पर देश के शोषित और वंचित वर्ग की अस्मिता पर हमला है। रैली व सभा के दौरान भाजपा व यूकेडी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कई नेताओं को सदस्यता दिलाई गई। रैली में जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, प्रदेश सचिव यशपाल चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवान, पंचायती राज के प्रदेश सचिव शिव सिंह चौहान, माधवर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, नरेश उमरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें