बढ़ती महंगाई और मेडिकल कॉलेजों में उपचार शुल्क वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को आग के हवाले कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
शुक्रवार को यहां गोला पार्क में कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगातार रसोई गैस की कीमत बढ़ाती जा रही है। रोजमर्रा की जरूरत की सामग्री की कीमतों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। सरकार इलाज को सस्ता करने के बजाय मंहगा कर रही है। प्रदर्शन के बाद उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के पुतले को फूूंका। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य वीरेंद्र नेगी, हीरा लाल जैन, भगत डागर, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, परवेज अहमद, डीपी काला, शिव लाल व युद्धवीर पंवार आदि शामिल थे।