फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआइटी मामले में कांग्रेस कर रही भ्रामक प्रचार: असवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल ने कहा कि एनआइटी के मामले में कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एनआइटी के शिलान्यास के अलावा कुछ नहीं हो पाया। एनआइटी के लिए न बजट स्वीकृत हुआ न ही भूमि का सर्वेक्षण किया गया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में असवाल ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी स्पष्ट कर दिया है कि एनआईटी का निर्माण उत्तराखंड में ही किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनआइटी के स्थायी परिसर निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया है, जबकि राज्य सरकार की ओर से भी रेशम विभाग की भूमि एनआइटी को दी गई है। पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट गणपति, जितेंद्र रावत, जगमोहन नेगी, सुधीर जोशी, कुशलानाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें