फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीएमओ ने परखीं उपजिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं

Tue, 04 Aug 2026 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चारधाम यात्रा के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपजिला चिकित्सालय के पांच बेड के आईसीयू को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के दो दिन बाद मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल दोबारा अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने आईसीयू का निरीक्षण कर मरीजों के उपचार और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों की नियमित निगरानी करने और किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए आईसीयू में आवश्यक दवाएं, उपकरण रखने और स्वास्थ्यकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले स्थानीय लोगों और यात्रियों को समय पर बेहतर उपचार मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग, मेडिकल टीम और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें