फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों को तकनीकी कौशल और रोजगार के नए अवसर तलाशने की प्रेरणा दे गया स्किल वीक

Sat, 28 Feb 2026 11:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में आयोजित स्किल वीक छात्रों को तकनीकी कौशल और रोजगार के नए अवसर तलाशने की प्रेरणा दे गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के प्रति जागरूक कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन



शनिवारर को स्किल वीक के समापन पर संस्थान के उप निदेशक एवं प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने छात्रों का इनोवेशन और उद्यमिता के महत्व पर मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट के वर्चुअल लेक्चर से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड के पीएचडी स्कॉलर निशु गिरी ने मॉक इंटरव्यू और मॉक टेस्ट के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्किल वीक की कोऑर्डिनेटर एवं ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी रीना नवानी ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर छात्रों को प्राप्त ज्ञान को धरातल पर उताने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें