फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कमलेश्वर मंदिर में चलाया सफाई अभियान

Thu, 30 Oct 2025 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेले और इगास पर्व की तैयारियों को देखते हुए बृहस्पतिवार को भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने कमलेश्वर मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता भक्तिभाव को और बढ़ाती है। संस्था के उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल ने बताया कि टीम एक नवंबर को होने वाले इगास की तैयारी में भी जुटी है। हमारे भैला तैयार हो चुके हैं और पर्व को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई ने बताया कि इगास पर्व का आयोजन एक नवंबर की शाम सात बजे रामलीला मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में वीर माधो सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही पारंपरिक झूमेला नृत्य और भैला खेल भी आयोजित होंगे। इस मौके पर रवि पुरी, भगत सिंह बिष्ट, मुकेश नौटियाल, दीनबंधु सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें