फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शारदानाथ स्नान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया

Sun, 09 Jun 2024 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। भागीरथी कला संगम संस्था के सदस्यों ने शारदानाथ स्नान घाट पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने अलकनंदा किनारे व घाट पर फैले कूड़े, प्लास्टिक, बोतल को इकट्ठा किया। इसके बाद शारदानाथ स्नान घाट पर संस्था की मासिक बैठक भी बुलाई गई जिसमें पिछले कार्यों की समीक्षा तथा आगे किए जाने वाले कार्यों की रूप रेखा तैयार की गई। संस्था के निदेशक मदन गाडोई ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा। संस्था से जुड़े नए सदस्य पूर्व सैनिक रमेश चंद्र थपलियाल ने कहा कि संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर वे इससे जुड़े हैं। इस मौके पर मुकेश नौटियाल, भगत सिंह बिष्ट, राजेंद्र बर्थवाल, संजय कोठारी, अजय तोमर, धर्मेंद्र और हरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


जगह-जगह न फेंके प्लास्टिक कचरा
पौड़ी। पर्यावरणीय संस्था क्लीन हिमालयन कैंपेन की ओर से प्रेमनगर कस्बे में प्लास्टिक कचरे को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कहा गया कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के साथ-साथ जानवरों व मनुष्यों के लिए भी घातक है। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक कचरे को गदेरों में फेंकने के बजाए घर पर ही एकत्रित करने की अपील की। इसके लिए उन्हाेंने लोगों को बायो गारबेज बैग भी वितरित किए। कहा कि प्लास्टिक कचरा इस बैग में एकत्रित कर कूड़ेदान में डालें। इस मौके पर संस्था संस्थापक हर्ष चंदोला, सचिव मुकेश सिंह, सिद्धांत चंदोला, योगेश दानोसी, वंश दनोसी, अंकित भंडारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें