फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पीपीपी मोड पर चलेंगी नगर पालिका उत्तरकाशी की सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIआठ महीने बाद एक सप्ताह पूर्व पालिका ने शुरू किया है दो सिटी बसों का संचालन
I
I नगरपालिका की ओर से शहर में चलाई जाने वाली दो सिटी बसों को पीपीपी मोड पर देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए गए हैं। पालिका की ओर से एक सप्ताह पूर्व ही बसों को दो महीने बाद संचालन शुरू किया गया था।
I
Iनगरपालिका उत्तरकाशी की ओर से गत वर्ष दिसंबर में दो नई सिटी बसें खरीदी गई थी। लेकिन इनका संचालन परमिट आदि दस्तावेज जमा नहीं हो पाए थे। इस कारण आरटीओ ने वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। स्थानीय लोगों की लगातार मांग पर करीब आठ माह बाद पालिका ने दस्तावेजों की कार्यवाही को पूरा करते हुए एक सप्ताह पूर्व ही बसों को संचालन शुरू किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iइन बसों को संचालन बस अड्डे से बड़ेथी-मातली और गणेशपुर-नेताला तक किया जा रहा है। वहीं, अब नगरपालिका ने दोनों बसों को पीपीपी मोड पर देने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
I
Iपालिका के अधिशासी अधिकारी शिव सिंह चौहान ने बताया कि इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए गए हैं। बता दें कि पिछले 10 वर्षों में पालिका की बसें लगातार विवादों में ही बनी रही। इनका उचित प्रबंधन न होने के कारण इनके बंद होने और संचालन का सिलसिला जारी रहा। इस कारण नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मुख्य बाजार के लिए आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

I
I
I
Iवहीं, चारधाम यात्रा के दौरान सबसे अधिक समस्या होती थी। इसलिए अब पालिका प्रशासन ने बसों को पीपीपी मोड पर देने का निर्णय लिया है, जिससे उन्हें आय होने की उम्मीद भी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें