फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
श्रीनगर सरस्वती विद्या मंदिर के वाषिकोत्सव समारोह में कार्यक्रम से पूर्व तैयारी करती छात्राएं - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर। सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर हाईस्कूल श्रीनगर का वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय मैदान के समतलीकरण के लिए 7.50 लाख, 200 कुर्सी मेज व दो कंप्यूटर देने की घोषणा की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान पर आधारित गीत व नृत्य से स्वच्छता के प्रति दर्शकों को जागरूक किया। नर्सरी के अरुण व उदय ने अंग्रेजी गीत पर प्रस्तुति दी। शिव तांडव स्तोत्र पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दर्शकों के लिए आकर्षण रही। मीनाक्षी एवं साथी कलाकारों की गढ़वाली नृत्य की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरी। लोक गीत को होलु बॉझ का बौण..., व लोक नृत्य भुजेला की वाडी लो..की शानदार प्रस्तुतियों की दर्शकों ने खूब सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के पुरातन छात्र अनूप बहुगुणा, स्वाती भट्ट व पवन बंसल सहित विद्यालय के 14 होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. सुरेखा डंगवाल, उपखंड शिक्षाधिकारी प्रेमलाल भारती,संपत सिंह रावत, गिरीश पैन्यूली प्रधानाचार्य मदन मोहन नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें