श्रीनगर। श्रीकोट और श्रीनगर केमिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को श्रीनगर स्थित मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल के 40 बच्चों को स्वेटर और जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों को नाश्ता भी दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय काला ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों का स्वास्थ्य और सुविधा भी जरूरी है, इसलिए आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम में एसोसिएशन से अनिल ढोंडियाल, ललित भट्ट, अनूप कठैत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने केमिस्ट एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।