फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर-दिल्ली बस सेवा के समय में बदलाव

Tue, 06 Jan 2026 11:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर से दिल्ली के लिए चलने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा के समय में बदलाव किया गया है। अब यह बस रोजाना श्रीनगर रोडवेज बस अड्डे से शाम 6 बजे रवाना होगी। पहले यह सेवा शाम 4 बजे चल रही थी।
विज्ञापन


श्रीनगर रोडवेज के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि यह सेवा एक जनवरी से शुरू की गई थी। शुरुआती समय शाम 4 बजे होने के कारण बस रात 1 से डेढ़ बजे के बीच दिल्ली पहुंच रही थी जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही थीं। यात्रियों की समस्या को देखते हुए मंगलवार से बस का समय बदलकर शाम 6 बजे कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब बस शाम 6 बजे श्रीनगर से चलकर सुबह करीब 4 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह बस सुबह 6:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी और शाम 4 बजे श्रीनगर रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचेगी। इसके बाद बस फिर शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सेवा की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है, जिससे लोग घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें