फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाणपत्र

Sat, 17 Jan 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र, श्रीनगर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागियों को कृषि व उद्यान से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दी गईं। प्रथम सत्र में पारस व मनीष चौहान ने समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) व मिथाइल यूजेनॉल ट्रैप के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कीट नियंत्रण की आधुनिक व पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के बारे में बताया। आरएस बिष्ट व सपना बिष्ट ने मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक गणना की विधि समझाई, जिससे किसान संतुलित उर्वरक प्रयोग कर उत्पादन लागत कम कर सकें। विवेक सिंह एवं पूजा ने ऑयस्टर एवं बटन मशरूम की खेती पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बटन मशरूम उत्पादन का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें